Skip to main content

secret of the five stripes (lines) on the back of the squirrel | kids stories

kids stories , kids stories in hindi , kids motivational stories

kids stories


गिलहरी की पीठ पर पांच धारियों (लाइनों) का  क्या रहस्य है? 

kids stories )
 
रामायण काल का प्रसंग है - जब लंकापति रावण ने छद्म वेश धारण कर सीता का हरण कर लिया और उसे ले जाकर लंकापुरी की अशोक वाटिका में रखा । तब सीता को खोजते खोजते राम लक्ष्मण की भेंट  वानरराज सुग्रीव से हुई । सुग्रीव की सेना के महाबली हनुमान जी समुद्र लांघ कर सीता का पता लगा कर आए ।( kids stories )
 तब पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी वानर वीरों के सहयोग से समुद्र पर पुल बांधने लगे । सभी भालू , बंदर अपनी क्षमता अनुसार छोटे बड़े पत्थर लाकर पुल निर्माण में सहयोग प्रदान कर रहे थे ।( kids stories )
समुद्र के किनारे एक पेड़ पर एक गिलहरी रहती थी । वह भी भगवान श्री रामचंद्र जी के कार्य में हाथ बंटाने के लिए आई (अर्थात सहयोग करने लगी) ।वह गिलहरी समुद्र के पानी में डुबकी लगाती और अपने रोएदार ( बाल युक्त )  शरीर में बालू (रेत) के कण चिपका कर लाती और पुल पर जाकर अपने शरीर को जोर से हिलाती , ताकि वह बालू ( जो उसके शरीर मे चिपका  है ) वह पुल पर गिर जाए और पुल मजबूत हो जाए।( kids stories )
 उसके कार्य को देखकर भगवान श्री राम के हर्ष की सीमा ना रही।  उसके प्रेम को देखकर श्री राम जी ने प्रेम रस से वशीभूत होकर  उस गिलहरी को अपनी गोद में उठा लिया और प्यार से सहलाते हुए बोले -  तुम नन्ही सी जान हो ,  ( kids stories ) किंतु तुम्हारे सहयोग की भावना और मेरे प्रति तुम्हारा यह समर्पित प्रेम अतुलनीय है । ( kids stories )संसार में तुम जहां कहीं भी रहोगी , लोग तुम्हें देखकर मुझे याद करेंगे और  मेरा परम भक्त मानकर तुम्हें सदैव अच्छी दृष्टि से देखेंगे और धन्य कहेंगे।
 लोग कहते हैं जब श्रीराम जी  ने उपरोक्त वचन कह कर उस गिलहरी को सहलाया तो उनकी ( राम जी की ) अंगुलियों के निशान धारियों ( लाइनों ) के रूप में अंकित हो गए । तभी से सभी गिलहरियों के शरीर पर निशान बने हैं। ( kids stories )  Read this also
अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे like  share and comment  जरूर करें और ऐसे ही रोचक जानकारियों के लिए मुझे subscribe and follow जरूर करें।  धन्यवाद । ( kids stories )
By Red Heart 💓 Blogs

Comments